IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ-प्री मानसून एक्टिव, 26 राज्य में 10 मई तक बारिश का अलर्ट, चक्रवात ‘Asani’ की चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव (Today weather) देखने को मिल रहा है। IMD Alert की माने तो पश्चिमी विक्षोभ (Weather Disturbance) और प्री मानसून एक्टिविटी (Pre-monsoon activity) की वजह से 22 से अधिक राज्यों में भारी बारिश (rain alert) की चेतावनी जारी की गई है। वही बादल घिरने से मौसम सुहावना बना हुआ है। इधर एक बार फिर से उड़ीसा में चक्रवाती तूफान (cyclone Asani) की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान आसानी को लेकर प्रशासन द्वारा सभी निर्देश निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं मछुआरों को तट पर जाने से मना किया गया है। साथ ही 24 से अधिक राज्यों में बूंदाबादी सहित गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से पहाड़ियों और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश देखी गई है। शिमला में भी 50 मिमी बारिश हुई। मनाली, काजी गुंड, अंबाला, पटियाला, श्री गंगानगर और अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीँ IMD ने चक्रवात चेतावनी जारी की है। दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान के बनने के बाद ओडिशा हाई अलर्ट पर है। राज्य सरकार ने अगले चार दिनों में ओडिशा में चक्रवात की संभावना को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi