MP College : विभाग की बड़ी तैयारी, उच्च शिक्षा के छात्रों को मिलेगा लाभ, मंत्री का बड़ा बयान

Kashish Trivedi
Published on -
उच्च शिक्षा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश (MP) में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा MP College उच्च शिक्षा UG-PG के छात्रों के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य में शामिल किया गया है। इसके साथ ही ई कंटेंट तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (mohan yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश में 10 हजार करोड़ की कॉलेज बिल्डिंग का काम अभी भी तेजी से चल रहा है, जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री मोहन यादव ने कहा कि यूजी पीजी छात्र के साथ व्यवसायिक अध्यापन कर रहे छात्र नई शिक्षा नीति से लाभान्वित होंगे। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति की शुरुआत 2021 में कर दी गई थी। वही पिछले साल से इसे मध्य प्रदेश में लागू किया जा चुका है। छात्रों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम में आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है। कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं।ऑनलाइन कंटेंट पर जोर दिया जा रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi