मैराडोना की चोरी हुई 19 लाख की घड़ी असम से बरामद

डेस्क रिपोर्ट। फुटबाल के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज फुटबॉलर डिएगो मैराडोना की चोरी हुई बेशकीमती घड़ी असम के चराईदेव जिले से बरामद की गई है। आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हुब्लो कंपनी की इस घड़ी की कीमत करीब 19 लाख रुपए है। अर्जेन्टीना के दिवंगत फुटबॉलर डिएगो मैराडोना की यह घड़ी दुबई से चोरी हुई थी। माराडोना का पिछले साल 25 नवंबर को 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।

 

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur