580 साल बाद सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा नजारा, राशियों पर भी असर

Lunar Eclipse 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 5 दिन बाद यानि 19 नवंबर शुक्रवार को सदी का सबसे बड़ा और साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2021) लगने जा रहा है। पूर्णिमा (Full moon day) के दिन लगने वाला यह ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरु होकर शाम को 5 बजकर 33 मिनट खत्म होगा । खास बात ये है कि 580 साल बाद यह पहला मौका है, जब सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पिछली बार इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी, 1440 को हुआ था और अगली बार इसी तरह की घटना 8 फरवरी, 2669 को देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें.. पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, नवंबर से बंद हो सकती है पेंशन, जानें क्यों?

यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, इसे खंडग्रास माना जा रहा है ऐसे में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है, चूंकि यह उपछाया चंद्र ग्रहण है इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के चरम उत्तर-पूर्वी हिस्सों से चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा।  वहीं अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा सुर्ख लाल हो सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)