Relationship tips : ये 8 रिलेशनशिप एडवाइस बदल देंगी आपका नजरिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसी भी रिलेशनशिप (Relationship) में सबसे अहम है प्रेम। प्रेम ही वो भावना है जिस कारण दो लोग आपसे में जुड़ते हैं और एक रिश्ते में बंधते हैं। लेकिन हर रिश्ते के अपनी खूबियां और कुछ कमियां होती है क्योंकि आखिरकार उसमें दो लोग शामिल हैं और कोई भी शख्स मुकम्मल नहीं होता। इनमें से कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जिन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है, मगर कुछ चीजें किसी भी रिलेशनशिप में कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 8 अहम रिलेशनशिप सलाह देने जा रहे हैं, जो जानना बेहद जरुरी है।

Relationship tips : बेहतर प्रेम करने के 7 तरीके, रिश्ता होगा और मजबूत

  • एक इनसिक्योर रिलेशनशिप में आप अपना जीवन तबाह नहीं कर सकते। अगर आपको असुरक्षा महसूस होती है या अविश्वास है तो या इसे सुलझा लें या फिर रिश्ते से बाहर निकल जाएं।
  • अगर कोई आपको घोस्ट कर दें मतलब बिना बताए गायब हो जाए तो उसे अपनी ज़िंदगी से दफा करना ही बेहतर है।
  • अगर आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में है तो यकीन मानिये ये कभी भी आपको खुशी नहीं दे सकती।
  • सही व्यक्ति की तलाश करना बंद कीजिए और स्वयं वो सही व्यक्ति बनने की प्रैक्टिस कीजिए।
  • अगर कोई आपसे प्रेम करता है तो ये बात आपको पता चल जाएगी। अगर प्रेम नहीं करता तो आप हमेशा एक उहापोह या कन्फ्यूजन में रहेंगे।
  • अगर अपना खयाल रखने का अर्थ किसी को नजरअंदाज करना है तो ये करना चाहिए। सबसे पहले अपना खयाल रखिये, अपने बारे में सोचिये। दूसरा व्यक्ति हमेशा दूसरे नंबर पर आता है।
  • आपका खुद से प्रेम हमेशा ज्यादा मजबूत होना चाहिए, किसी और से प्रेम पाने की आकांक्षा की तुलना में। पहले खुद को प्यार कीजिए, तभी कोई और भी आपको प्यार करेगा।
  • अगर आपने जीवन में आने वाला व्यक्ति आपको परेशानियों और दुखों से संक्रमित कर रहा है तो उसे दूर करने में मत हिचकिचाइये।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।