कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा! मार्च में कैबिनेट बैठक, DA में 4 फीसदी वृद्धि संभव, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

7th pay commission

7th Pay Commission Employee DA Hike 2023 : केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( Central Government employees Pensioners) के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले कर्मचारियों पेंशनरों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का तोहफा मिल सकता है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसमें कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का भी प्रस्ताव आ सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संभावना है कि इंडस्ट्री वर्कर्स की महंगाई को देखते हुए इस बार महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया जा सकता है।

 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को होगा। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 38% डीए का लाभ मिल रहा है और इंडस्ट्री वर्कर्स की खुदरा महंगाई को देखते हुए 4 फीसदी बढ़ने के बाद यह 42% हो जाएगा। इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में 2 महीने जनवरी फरवरी का एरियर भी मिलेगा। संभावना है कि इसका ऐलान होली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इससे पहले सितंबर 2022 में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)