साल 2011 में हुई शुरूआत
इस कंपनी की शुरुआत चंडीगढ़ में की गई थी, साल 2011 में सनम कपूर अपनी नौकरी छोड़कर 120 वर्ग फुट में एक स्टोर खोल जिसका नाम उन्होंने La Pinoz पिज़्ज़ा रखा। उस समय पिज़्ज़ा, बर्गर आदि का उतना ज्यादा चलन नहीं था। लोग इस चीज से इतनी ज्यादा वाकिफ नहीं थे। हालांकि, तब भी डोमिनोज और पिज़्ज़ा हट जैसी इंटरनेशनल कंपनी इंडिया में मौजूद थी। ऐसे में खुद को ब्रांड बनाना काफी मुश्किल था, लेकिन तब भी सनम कपूर ने हार नहीं मानी।
इसलिए बदला नाम
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनम कपूर ने बिना किसी फंडिंग के फूड इंडस्ट्री में एक बड़ी कंपनी बनाई है जो आज कई मल्टीनेशनल कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। आज भारत में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन कंपनियां है जोकि अपना स्वाद लोगों तक पहुंचा रही है। सनम कपूर ने पिज़्ज़ा के बजाय उसके स्लाइस को बेचना शुरू किया। इसलिए उनकी कंपनी ने मार्केट में अलग पहचान बना ली। बाद में समय के साथ उन्होंने अपने कंपनी का नाम बदलकर La Pinoz Pizza कर दिया। आज इस कंपनी की सेल्स लाखों में है।
600 से अधिक पिज्जा स्टोर
मीडिया सूत्रों के अनुसार, साल 2013 में कंपनी ने अपनी पहली फ्रेंचाइजी दी थी जोकि महज 2 साल के भीतर यानी साल 2015 तक एक से बढ़कर 50 हो गई। साल 2017 में 100 और साल 2019 में 200 जबकि साल 2021 में कंपनी की 300 फ्रेंचाइजी थी। वर्तमान में अब लगभग यह आकंड़ा 600 के पार पहुंच चुकी है। इस कंपनी में आपको जैन पिज़्ज़ा भी मिल जाएगा जोकि बिना प्याज, लहसुन और मशरूम के बनाया जाता है। जिसे बुजुर्गों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। धीरे-धीरे इसका मार्केट काफी ज्यादा बढ़ता चला जा रहा है।