DA Hike 2024 : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मई से मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ, 3 किस्तों में एरियर का भुगतान, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा बढ़ाया गया मंहगाई भत्ता नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को मई माह से मिलेगा।वही एक जुलाई 2023 से मार्च 2024 तक का एरियर तीन समान किश्तों में दिया जाएगा। इस वृद्धि से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिलेगी।

Pooja Khodani
Updated on -
7th pay commission da hike

Employees DA Hike 2024 : मध्य प्रदेश की भोपाल नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। विनियमित कर्मचारियों को मई माह से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। नई दरें जुलाई 2023 से लागू होंगी, ऐसे में कर्मचारियों को 9 महिने का एरियर भी मिलेगा। यह एरियर कर्मचारियों को तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।इसके आदेश नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने जारी कर दिए है।

जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते का लाभ, 3 किस्तों में एरियर का भुगतान 

  • दरअसल, लोकसभा चुनान की आचार संहिता लागू होने से पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी कर्मचारियों पेंशनरों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, जिसके बाद महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है।यह दरें एक जुलाई 2023 से लागू की गई है, इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए थे, लेकिन नगर निगम द्वारा इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसको लेकर 19 अप्रैल शुक्रवार को नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों भोपाल नगर निगम आयुक्त से मंहगाई भत्ते को जल्द लागू करने की मांग की थी।इसके बाद आयुक्त ने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए।
  • नई दरें जुलाई 2023 से लागू होंगी, ऐसे में 9 महीने का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा। यह राशि मई, जून और जुलाई में तीन किश्तों में दी जाएगी। डीए बढ़ने से जहां कर्मचारियों के वेतन में हर माह करीब 500 रुपये की वृद्धि होगी, वही एरियर से आगामी तीन महीने तक हर माह 1500 रुपये मिलेंगे।

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को भी मई में मिलेगा डीए का लाभ

  • हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को भी मई में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। चुंकी राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने बजट सत्र में 1 अप्रैल 2024 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया था। इस संबंध में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मार्च में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।
  • मई में राज्य के कर्मचारियों व अधिकारियों, न्यायिक सेवा अधिकारियों व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वेतनमानों के तहत वेतन पा रहे शिक्षकों को 38% डीए का लाभ मिलेगा।इस घोषणा से राज्य भर के 2.66 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।वही पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए एक जुलाई 2022 से देय है। इसे एक अप्रैल 2024 से दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को मई से बढ़े हुए डीए का लाभ

  • फरवरी में पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी सरकार ने व‍ि‍त्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3,66,166 करोड़ रुपये बजट पेश क‍िया था। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऐलान किया था कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त 4% डीए बढ़ाने का फैसला किया है , यह मई से लागू होगा, जो जनवरी में घोषित 4% डीए के अलावा है यानि अब मई से 14% डीए का लाभ मिलेगा, ऐसे में जून से खाते में सैलरी बढ़कर आएगी।
  • इसका लाभ राज्य सरकार के सभी 14 लाख कर्मचारियों, सभी स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सभी सरकारी उपक्रमों के कर्मियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। इससे पहले 1 जनवरी 2024 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, जिसका लाभ फरवरी से मिलना शुरू हो गया है।

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)