MP News: राज्य शासन ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, आदेश जारी, मिलेगा लाभ

Chhattisgarh Government employees

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिकारी (officers)-कर्मचारियों (MP Employees) को 2022 में स्थानीय अवकाश (local Holiday) घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जिला कलेक्टर (collector) द्वारा भी अपने-अपने जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए जा रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना में पदस्थ अधिकारियों का उपयोग किया। जिसके बाद स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसका लाभ अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

वर्तमान वर्ष 2022 के दौरान ग्वालियर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में गणेश चतुर्दशी बुधवार 31 अगस्त सहित महानवमी (दशहरा), मंगलवार 4 अक्टूबर और भाई दूज (दीपावली) मंगलवार 27 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi