कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ग्रेच्यूटी, लिव इनकैचमेंट, DA के बकाए एरियर का होगा भुगतान, 31 मार्च तक खाते में आएंगे रुपए, मिलेगा लाभ

Employees DA Arrears Payment :  कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की गई। जिसके तहत कर्मचारियों को 31 मई तक बकाए का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन की धमकी दिए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गई है। वहीं 3000 करोड़ रुपए के लंबित बकाए को लेकर 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बकाया राशि का भुगतान करने का निर्णय 

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए यह घोषणा की गई है। कर्मचारियों के मुद्दे को देखते हुए गठित मंत्रियों के समूह द्वारा आश्वासन देने के बाद कर्मचारी संघ के नेताओं द्वारा मंत्री समूह से बात की गई थी। आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सरकारी भविष्य निधि, ग्रेच्युटी सहित अवकाश नकदीकरण चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ते और अन्य के संबंध में सभी बकाया राशि का भुगतान 31 मार्च तक करने का निर्णय लिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi