Transfer 2022 : प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 66 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

transfers 2023

BAS Officers Transfer 2022 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। लगातार अधिकारी कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही हैं।  साथ ही एक बार फिर से 66 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नवीन पदस्थापना सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नवीन पदस्थापन ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 14 दिसंबर की देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

इन्हें मिली नवीन पदस्थापना

वरिष्ठ उप समाहर्ता पूर्वी चंपारण अमृता कुमारी को वरीय उप समाहर्ता दरभंगा नियुक्त किया गया। इसके अलावा कुमारी आरती को विशेष कार्य पदाधिकारी सहकारिता विभाग बिहार नियुक्त किया गया है। विकास कुमार को वरीय उप समाहर्ता भोजपुर नियुक्त किया गया है जबकि सौरभ राज को वरीय उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर नियुक्त किया गया है। आर्या राज को वरीय उप समाहर्ता बेगूसराय नियुक्त किया गया है। जबकि राजेश कुमार को उप सचिव बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग पटना नियुक्त किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi