हरदा में माँ ने तीन साल के मासूम को मौत के घाट उतारा

Avatar
Published on -

हरदा, डेस्क रिपोर्ट।  हरदा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहाँ एक महिला ने अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी, यहां के वन स्टॉप सेंटर में महिला ने गला घोंटकर तीन साल के अपने बेटे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि शनिवार को 25 साल की जोया पति इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ उसका 3 साल का बेटा फैज भी था। सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई। कर्मचारी ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाने को कोशिश की, मगर महिला ने दरवाजा नहीं खोला तब कर्मचारी ने रोशनदान से झांककर देखा, तो अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। जिसके बाद दोनों को फौरन बाहर निकाला गया और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें … पंद्रह वर्षीय बालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, नहर किनारे पड़ा मिला शव

पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला के पति ने उसे 3 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां वह बच्चे के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। महिला के दस्तावैजों में भी उसका नाम जोया दर्ज है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur