Surya Grahan 2023 : इस साल लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण, क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिए डेट-टाइम और सूतक काल

Pooja Khodani
Published on -
Solar Eclipse 2023

Solar Eclipses 2023: इस साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। इसमें 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) और 2 चन्द्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) शामिल है। पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसके लिए इन ग्रहणों के सूतक काल मान्य नहीं होंगे।

पंचांग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 बृहस्पतिवार को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा। साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को पड़ेगा। 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में दिखाई देगा।इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पड़ सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)