भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थमने लगा है और जल्द ठंड की दस्तक होने वाली है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शुक्रवार 14 अक्टूबर को कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि 16 अक्टूबर के बाद जबलपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर डिंडोरी और मंडला में हुई बारिश के कारण बरगी बांध के 2 गेट फिर खोले गए है। अब 21 गेटों में से बांध के 7 गेट खुले हैं, जिनसे पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के 7 गेट खुलने के बाद नर्मदा का जलस्तर फिर बढ़ गया है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में द्रोणिका लाइन कमजोर होकर तेलंगाना व महाराष्ट्र के हिस्सों तक सीमित है। वहीं चक्रवाती हवाओं का घेरा केरल के आस-पास पहुंच गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से वातावरण से तेजी से नमी कम होने लगी है और धीरे धीरे मानसून की विदाई शुरू हो गई है। वही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिसका असर तमिलनाडु पर रहेगा, इससे ठंडक बढ़ेगी।
मौसम विभाग (MP Weather Update) की मानें तो पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से एवं सिवनी, बैतूल जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है ।अनुमान है कि 20 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा।अगले 2 दिन में इंदौर से मानसून के विदा होने की संभावना हे।तीन से चार दिन में ग्वालियर चंबल संभाग के भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर से मानसून की विदाई जाएगी। मौसम ने भी बदलाव के संकेत दे दिए हैं। आज शुक्रवार काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेेष जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।
About Author
Pooja Khodani
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
"कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ।
खबरों के छपने का आधार भी हूँ।।
मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ।
इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।।
दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ।
झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।"
(पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)