MP :चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, निगम, मंडल, बोर्ड में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्ति, इन्हें मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा

नगरीय निकाय चुनाव

MP Cabinet Minister, MP Corporation Presidents, Shivraj Government : चुनावी साल से पहले प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा फैसला किया गया है। दरअसल सरकार द्वारा निगम, मंडल और प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी गई है। इसके साथ ही पदाधिकारियों को भी मजबूती दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निगम, मंडल और बोर्ड सहित आयोग और प्राधिकरण में अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही 4 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

आदेश जारी 

सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत राज्य शासन द्वारा निगम, मंडल, प्राधिकरण आयोग, कमेटी, बोर्ड के अध्यक्ष को राज्य के कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi