Rashifal 11 November 2022 : शुक्र आज करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, 4 राशियों पर कृपा, मान-सम्मान में वृद्धि, यह राशियां रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। आज का राशिफल (Rashifal 11 November 2022) कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ज्योतिष (Astrology) में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह (venus transit) के अशुभ होने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। वही शुक्र देव के अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज 11 नवंबर को शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन सहित अन्य राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव। जानें 12 राशियों का भविष्यफल :-

मेष : राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों पर शत्रु हावी होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। संकट के समय रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार आज होने के आसार कम हैं।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत हो सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi