Central Employee Salary Hike : 2024 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 बड़ी सौगात मिल सकती है। खबर है कि आगामी चुनावों से पहले एक बार फिर केन्द्र सरकार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी और बढ़ा सकती है, वही फिटमेंट फैक्टर में संशोधन और हाउस रेंट अलाउंस में वृद्धि भी की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो करीब 1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनरों को लाभ मिलेगा और सैलरी-पेंशन में उछाल देखने को मिलेगा।
फिटमेंट फैक्टर की दरों में संशोधन संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी चुनाव से पहले केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर की दरों में संशोधन कर सकती है। इस संबंध में व्यय विभाग जल्द विचार कर सकता है और समीक्षा के आधार पर दी गई सिफारिशों को वित्त मंत्रालय को भेजा जा सकता है। वही फिटमेंट फैक्टर पर फैसला अगले साल 2024 में नए वेतन आयोग के गठन के समय लिया जा सकता है।फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी।
खाते में 49000 से 63000 तक बढ़ेगा वेतन
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 3.00 फीसदी या 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर सीधे 21000 या 26000 हो जाएगी। इसका लाभ 52 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। चुंकी 2024 में चुनाव होने है, ऐसे में फिटमेंट फैक्टर को 2026 से लागू किया जा सकता है ।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
- उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा। 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा। 3 गुना होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।वही 15500 के मूल वेतन बढ़ कर 39835 रूपए हो सकते हैं।
जुलाई में डीए के 46% तक पहुंचने का अनुमान
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में एक बार फिर 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके बाद डीए के 42% से बढ़कर 46% तक पहुंचने के अनुमान है।चुंकी साल में 2 बार जनवरी और जुलाई डीए बढ़ता है, जिसकी गणना AICPI इंडेक्स के आधार पर की जाती है। लेबर मिनिस्ट्री द्वारा अबतक मार्च तक के आंकड़े जारी किए जा चुके है, जिसके बाद AICPI अंक 132.7 से बढ़कर 133.3 पर पहुंच गया है हालांकि अप्रैल से जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद संकेत मिलेगा कि जुलाई में डीए में फाइनल कितनी वृद्धि होगी। इसका लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
बढ़ सकता है हाउस रेंट अलाउंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते के साथ हाउस रेंट अलाउंस में भी अगला रिविजन 3% तक हो सकता है। इसके बाद अधिकतम मौजूदा दर 27% से बढ़कर HRA 30 % हो जाएगा। लेकिन यह तभी होगा जब DA 50% के पार होगा। अनुमान है कि 2024 तक इसका फैसला हो सकता है। वित्त विभाग के मेमोरेडम के मुताबिक, DA के 50 फीसदी क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा। हाउस रेंट अलाउंस की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। जो केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें 27 % HRA मिल रहा है, जो 50% DA होने पर 30% हो जाएगा। Y क्लास वालों के लिए यह 18% से बढ़कर 20 % हो जाएगा। Z क्लास वालों के लिए 9% से बढ़कर 10 % हो जाएगा।