Navratri 2023 : जानें, नवरात्रि में कन्या पूजन करने का सही तरीका, सुख समृद्धि से भरपूर होगा जीवन

Navratri 2023

Navratri 2023 : नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं माता की पूजा करके लोग उपवास भी रखते हैं। सबसे खास दिन अष्टमी और नवमी का माना जाता है। इन 2 दिनों में लोग कन्या पूजन करवा कर सुख समृद्धि की प्राप्ति करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में कन्या पूजन करवाते हैं तो आज हम आपको कन्या पूजन करवाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप इस तरीके से पूजन करते हैं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। चलिए जानते हैं कैसे किया जाता है कन्या पूजन –

Navratri 2023 : ऐसे करें कन्या पूजन

अगर आप कन्या पूजन करवाते हैं तो आप 10 वर्ष तक की ही कन्याओं को भोजन के लिए आमंत्रित करें। आप बालक को को भी आमंत्रित कर सकते हैं। इससे बड़ी उम्र की कन्याओं को बुलाना लाभदायक नहीं होता है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा छोटी कन्याओं को पूजन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।