Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा पशु प्रेमी आते हैं। ये जगह बेहद ही खूबसूरत और आकर्षित है। यहां कई तरह के पशु कक्षियां देखने का मौका मिल जाता है। लेकिन अभी हाल ही में एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब लोगों को वन विहार में लियो भालू देखने को नहीं मिलेगा।
दरअसल, उसका निधन हो गया है। उसकी उम्र 22 साल थी। अब तक वह दर्शकों को अपनी मस्ती से लुभाता आया है लेकिन अब लोग उसे नहीं देख पाएंगे। लियो भालू ने रविवार देर रात को आखिरी सांसे ली। दरअसल, उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह कुछ हरकत नहीं कर रहा था ऐसे में जब उसके पास जाकर कर्मी ने देखा तो उसको मौत हो चुकी थी। भालू का अंतिम संस्कार सोमवार के दिन किया गया।