Mika Di Vohti Winner : खत्म हुआ इंतजार, मीका स‍िंह की दुल्‍ह‍िनया बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, जीता शो

Mika Di Vohti Winner, mika singh

Mika Di Vohti Winner : टीवी शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) को लेकर पिछले काफी समय से सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। वह इस शो में अपनी दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। ऐसे में दुल्हन बनने की रेस में मीका के सामने 12 लड़कियां आई। जिसमें उनकी 12 साल पुरानी दोस्त आकांशा पुरी (Mika Di Vohti) पर शो की वाइल्‍ड कार्ड एंट्री आई। इस शो की विजेता टीवी एक्‍ट्रेस आकांशा पुरी बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, पहले इस शो में मीका की दुल्हनियां बनने के लिए नीत महल और बंगाल की प्रांत‍िका दास आगे रही। लेकिन फ़िलहाल आकांक्षा पुरी ने ये ये शो जीता है। वहीं फिनाले में मीका सिंह ने उनके गले में वरमाला पहना दी है। लेकिन इस शो के अंत में आकांक्षा से मीका ने शादी नहीं की पर उन्होंने आकांक्षा को चुनते हुए वरमाला पहना दी। बताया जा रहा है कि वह शादी करने से पहले आकांक्षा के साथ बिना कैमरों के कुछ वक्त बिताना चाहते हैं।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।