MP Corona : बीते 24 घंटे में 668 नए केस, एक्टिव केस 5170, रिकवरी रेट में तेजी से सुधार

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona) के तीसरी लहर (Third wave) थमने लगी है। MP में नाईट कर्फ्यू (Night curfew) सहित अन्य प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू को हटाने के निर्देश CM Shivraj ने दिए है। बीते 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 668 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात है कि 1124 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। वहीं वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केसों (Active case) की संख्या 5170 है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज 24 फरवरी 2022 को करोड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 668 Case सामने आए हैं जबकि 1124 लोग ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 2.89% जबकि रिकवरी रेट 97.50% है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 68,417 टेस्ट हुए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi