MP : मुख्यमंत्री के खिलाफ मुखर हुई उमा भारती- डॉ विक्रांत भूरिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे वैमनस्य एवं शक्तिशाली होती विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती का दिया गया वक्तव्य प्रदेश में बिगड़ते सामाजिक संतुलन की स्थिति को स्पष्ट करता है। डाॅ.भूरिया ने यह भी कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जिन्होंने पहले उमा भारती को प्राप्त जनादेश एवं वर्ष 2018 में कमलनाथ को दिए गए अपूर्व जनादेश को धता बताते हुए सत्ता तो हथिया रखी है किंतु प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रदेश के प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में बुरी तरह अक्षम सिद्ध हुए हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने एक ट्वीट से फिर सुर्खियों में है, उमा भारती ने  शनिवार को अपने एक ट्वीट से क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें… उज्जैन : कोचिंग सेंटर्स के पास संचालित 07 स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, चल रहा था देह व्यापार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ.भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ पूरे देश में लगातार सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं। वर्तमान का नूपुर शर्मा, प्रीतम लोधी का प्रकरण हो अथवा भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का बयान। भाजपा नेता आए दिन समाज में धार्मिक कट्टरता एवं जातिगत उन्माद बढ़ाने वाले बयान देकर वर्ग संघर्ष की स्थित अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए उत्पन्न कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो व अन्य गरीब वंचित वर्गों के साथ आए दिन विभिन्न अंचलो से शोषण की खबरें सामने आती हैं। कई प्रकरणों में देखा गया है की इस प्रकार के अन्यायपूर्ण या तो भाजपा नेता स्वयं करते हैं अथवा अराजक तत्वों को प्रश्रय प्रदान करने का काम करते हैं। खंड खंड में हमारे राष्ट्र को विभिन्न आधारों पर बाँटने के किए जा रहे इन प्रयासों के विरोध में ही आदरणीय राहुल गांधी भारत जोड़ो पद यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका एक मात्र मक़सद भारत को एकजुट करते हुए भाजपा एवं आरएसएस जैसी विभाजनकारी शक्तियों को देश तोड़ने से रुकना है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur