IMD Alert : 25 नवंबर तक 5 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, कोहरे में होगी वृद्धि, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

Weather, cg Weather

IMD Alert, Aaj ka Mausam : मौसम में बदलाव जारी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बीच उत्तर भारत में कोहरा कायम रहेगा। साथ ही कई राज्यों में बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा राज्य में ठंड की हाइट सुनाई देने लगे राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक धुंध नजर आ रहा है। इसके अलावा दक्षिण राज्य में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के कारण तमिलनाडु महाराष्ट्र केरल कर्नाटक और उड़ीसा के कुछ हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम की बात करें तो सोमवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई है। 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi