मंदिर के पुजारियों के लिए शिवराज की बड़ी घोषणा, स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होगे परशुराम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर अनावरण किया गया, जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में इस प्रतिमा का अनावरण किया। 21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा मध्यप्रदेश में भगवान परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा है। भोपाल में प्राचीन गुफा मंदिर में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का वजन चार टन है। लागत 45 लाख रुपये आई है।

यह भी पढ़ें…. भोपाल के ईदगाह समेत पूरे प्रदेश में अदा की गई “ईद-उल-फितर” की नमाज, देश में अमन और शांति के लिए की दुआ

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पूजनीय साधु संतों है उनका सम्मान होगा, नेताओं के सम्मान की जरूरत नही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि
अब पाठ्यक्रम में शामिल होंगे भगवान परशुराम इसके साथ ही स्कूलों में  भगवान परशुराम का चरित्र पढ़ाया जाएगा, वही अब पुजारियों को ₹5000 मानदेय दिया जाएगा, सीएम ने गुफा मंदिर परिसर में एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि  मंदिर प्रशासन की कोई भी जमीन सरकार नीलाम नहीं करेगी यह अधिकार पुजारियों को दिया जाएगा, सी एम ने यह भी कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले सभी बालक और छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur