कर्मचारियों के बकाया DA Arrear पर बड़ी अपडेट! इस दिन खाते में आ सकते है 2.18 लाख

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर बड़ी अपडेट आई है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  केंद्रीय कर्मचारियों को  वित्तीय वर्ष से पहले खुशखबरी मिल सकती है।मोदी सरकार जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर पर जल्द फैसला ले सकती है।माना जा रहा है कि अगर सरकार डीए एरियर (One Time Settlement)  का एकमुश्त भुगतान करती है तो कर्मचारियों को सैलरी में 2 लाख तक लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टी या अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

MP Weather: अप्रैल में फिर बदलेगा मौसम, आज 5 जिलों में लू का अलर्ट, पश्चिमी मप्र का बढ़ेगा पारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द 18 महीने के बकाए डीए एरियर पर बड़ा फैसला ले सकती है। चुंकी केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि फिलहाल अभी इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है,  लेकिन अब पांच राज्यों के चुनावों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को नए वित्तीय वर्ष से पहले बकाया डीए एरियर दिया जा सकता है। सुत्रों की मानें तो मोदी सरकार कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान करने की  योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा।इसका लाभ करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 60 लाख पेंशनरों को मिलेगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)