BJP के दिग्गज नेता की मुंहबोली बहन से दुष्कर्म, आरोपी भी भाजपा नेता, पद की लालसा में दिया शादी का झांसा

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर में किशोर न्याय बोर्ड के मेंबर और भाजपा के नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगे है, दरअसल  मंदसौर में बीजेपी  नेता देश बंधु आर्य ने पार्टी में बड़े पद की लालसा में एक बड़े नेता की मुंहबोली बहन को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पद नहीं मिला तो शादी से इनकार कर दिया। अब महिला ने नेता पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ की FIR दर्ज करा दी है। इस मामले में नेता के परिवार की चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

India Post Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

आरोपी देश बंधु आर्य वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड का मेंबर है। इनके परिवारों पर झांसा और प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी 6 साल की बच्ची है। नेता और महिला के बीच प्रेम संबंध बताए गए हैं। आरोप है कि महिला के भाजपा में बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। आरोपी इसी का फायदा उठाकर भाजपा का प्रदेश महामंत्री पद पाने की कोशिश में था। इसके लिए उसने महिला को फंसाया और लालच दिया कि वह इससे शादी करेगा, लेकिन जब आरोपी को पद का नहीं मिला ताे उसने महिला से किनारा कर लिया।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur