कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले- मैं शिवराज जी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार, किसी कांग्रेसी का हक़ नहीं छीनूँगा

Deepak Joshi joined Congress : पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आज भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया, लम्बी जद्दोजेहद के बाद पिता के सम्मान की खातिर  दीपक जोशी आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ज्वाइन करने के बाद दीपक जोशी ने कहा ये शिष्टाचार और भ्रष्टाचार के बीच की लड़ाई है, मैं पिता के सम्मान के लिए लगातार गुहार लगाता रहा लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन ने इसपर ध्यान नहीं दिया, भाजपा अब अपने मूल आदर्शों और सिद्धांतों से भटक गई है। दीपक जोशी ने कहा कि कांग्रेस यदि कहेगी तो मैं शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ लेकिन किसी कांग्रेसी का हक़ नहीं छीनूँगा।

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले- मैं शिवराज जी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार, किसी कांग्रेसी का हक़ नहीं छीनूँगा

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।