MP News : आज इंदौर आएंगे अमित शाह, 50 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र, संभागीय कोर कमेटी की बैठक में भी लेंगे हिस्सा, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

Amit Shah

MP Assembly Election 2023-24 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनैतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।इसी कड़ी में आज रविवार को एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। वे इंदौर से मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे और विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग और भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

50000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

खबर है कि इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए तीन विशाल वाटर और सन प्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं। इन डोम में 35 हजार लोग आसानी से बैठ पाएंगे। मैदान में एक मुख्य डोम बन रहा है, जिसके आस-पास दो अन्य डोम बनाए जा रहे हैं।मंच एरिया के बाद वीआईपी, प्रेस, मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के पदाधिकारियों को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। उसके बाद कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)