लंदन से मुंबई लौटीं एक्ट्रेस सोनम कपूर, येलो ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल

sonam kapoor

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी हुड (Pregnant) को एन्जॉय कर रही है। जिसकी वह आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती है। बीते दिन ही सोनम कपूर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वह अपना बेबी बंप (Baby Bump) दिखाती हुई नजर आई। दरअसल, बीते दिन सोनम कपूर लंदन से मुंबई लौट आई है। ऐसे में पेपराजी द्वारा भी उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप देख सकते है सोनम कपूर की एक झलक कैमरा में कैद करने के लिए पेपराजी जमा हो गए। जिसके बाद उनकी काफी वीडियो सामने आई है। आप देख सकते है दौरान सोनम कपूर येलो कलर की ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई है। आप देख सकते है सोनम कपूर अपनी ढीली मौटरनिटी ड्रेस में बार-बार बेबी बंप संभालती नजर आई। वह अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है। ऐसे में वह खुद की भी सेफ्टी का ध्यान रख रही है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।