हरियाणा बोर्ड 10वीं में इस बार 73.18 फीसदी रेगुलर छात्र और 92.96 फ़ीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता हासिल की है। वहीं भिवानी के ईशरलाल स्कूल की छात्रा अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा। सोनीपत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा और पंचकूला सबसे फिसड्डी रहा।
यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, भत्ते को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ
बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 22 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 3.25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हरियाणा बोर्ड ने इससे पहले 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को जारी किया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> छात्र सबसे पहले छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
>> फिर होम पेज पर दिख रहे BSEH 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
>> अब आप हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।