बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Girls fight for Boyfriend : प्यार के लिए जंग हो जाती है..ये कहावत तो हम सबने सुनी है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इस बात को सही साबित कर दिया है। यहां बॉयफ्रेंड के चक्कर में चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की जमकर पिटाई कर दी। ये घटना एक मेले में सबसे सामने हुई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

घटना बिहार के सारण जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक मेले में चार लड़कियां घूमने आई थी। वहीं एक अन्य लड़की भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मेले में पहुंची। बताया जा रहा है कि उन चार लड़कियों में से एक उस लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी और उसे अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ देखकर उनके बीच कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। चारों लड़कियों का कहना था कि उसने किसी और के बॉयफ्रेंड को अपना बना लिया।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।