जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर एक शख्स ने गोलियों से हमला कर दिया जिसके बाद उनकी हालत काफी ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। वह किसी बात का रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। आपको बता दे, शिंजो आबे की उम्र 67 साल है। उन्हें आज लाइव इवेंट के दौरान एक शख्स ने सीने और गले पर गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वो वहीं मौके पर गिर गए। आखिर जिस शख्स ने उन पर गोली चलाई आखिर वो कौन है? इस शख्स ने क्यों जापान के पूर्व पीएम को गोलियों से दाग दिया। चलिए जानते है –
जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर गोली चलाई उसका नाम Yamagami Tetsuya है। इस हमले के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि वह पूर्व पीएम के कुछ बातों को लेकर नाराज था। ऐसे में वह उनकी जान लेना चाहता था। इस शख्स के पास से पुलिस ने गन भी बरामद की है। वह एक शॉटगन है।
कौन है Yamagami Tetsuya –
आपको बता दे, ये शख्स सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। दरअसल, जब इस शख्स ने शिंजो आबे पर हमला किया तब उनके आसपास के लोग घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन इन सबके के चलते शिंजो आबे का खूब खून बह गया। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी Yamagami Tetsuya ने हमला करने की प्लानिंग बनाई थी। क्योंकि शिंजो आबे का आज हुए लाइव कार्यक्रम में आना तय था।
हमलावर ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, हालत गंभीर, सामने आया वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार शूटर तेत्सुया यमगमी के स्थानीय व्यक्ति है। उसकी उम्र 41 साल है। ये शख्स जापान की मिलिट्री में रह चुका है। जापान की नौसेना में भी इस शख्स ने अपनी सेवाएं दी है। इस व्यक्ति की पूर्व पीएम शिंजो से करीब 10 फिट की ही दूरी थी। ऐसे में जब इस शख्स ने उन्हें गोली मारी तब ही पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
नाजुक है शिंजो आबे की हालत –
जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे कुछ रिस्पॉन्स नहीं दे रहे है। उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया है। जिसकी वजह से उन्हें अभी हाल ही में दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने सांस लेना भी बंद कर दिया है।