Balaghat News : भाजपा ने पार्षद पर लगाया दांव, भारती पारधी को बालाघाट संसदीय क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर साबित कर दिया है कि कथनी और करनी हमारी एक है। निश्चित ही बीते संसदीय चुनाव में हम ढाई लाख वोटों से चुनाव जीते थे। इस बार जीत का आंकड़ा और ज्यादा होगा।

balaghat news

Balaghat News : भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने 13 मार्च की देरशाम जारी की दूसरी सूची में प्रदेश की शेष 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें बालाघाट से पार्षद भारती पारधी पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए उन्हें सांसद प्रत्याशी बनाया है।

क्या है पूरा मामला

बालाघाट संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है, विगत 06 चुनावों से यहां भाजपा जीतते आ रही है। हालांकि यह पहला अवसर है कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने किसी महिला उम्मीदवार को संसदीय चुनाव में उतारा है। भाजपा नेत्री भाजपा पारधी, भाजपा की एक सशक्त नेत्री होने के साथ ही एक प्रखर वक्ता भी है, यही नहीं संसदीय क्षेत्र के पंवार बाहुल्य जाति से आने वाली भाजपा नेत्री भारती पारधी वर्तमान में बालाघाट नगरपालिका की पार्षद है। जिन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत वर्ष 1999-2000 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एक वोट से हारने के बाद भी इनका हौंसला कम नही पड़ा। हालांकि वह चुनावी राजनीति से दूर होकर संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हो गई। इस दौरान वह एक बार भाजपा संगठन में उपाध्यक्ष, दो बार महामंत्री, महिला मोर्चा में राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व का निर्वहन कर चुकी है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”