MP Politics : एक और बड़ी जिम्मेदारी – ‘आसान नहीं है सुहास भगत सा हो जाना’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) के संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas bhagat) को संघ के मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख (intellectual head of the middle zone) नियुक्त किया गया है। 6 साल तक मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के सूत्रधार रहे भगत का मुख्यालय जबलपुर (jabalpur) होगा।

कहावत है कि “काजल की कोठरी में हू सयानो जाये, एक लीक काजल की लागिहें पै लगिहें।” सत्ता के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए यह कहावत बिल्कुल सटीक साबित होती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति 6 साल अनवरत सत्ता संगठन के नजदीक व्यतीत करने के बाद भी निष्कलंक के रहे तो उसे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बड़ी उपलब्धि ही कहा जाएगा। रविवार को भारतीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मध्य क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख बनाए गए सुहास भगत के लिए यह उदाहरण बिल्कुल सटीक बैठता है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi