MP में जल्द मिलेगा कर्मचारियों को बड़ा लाभ! सरकार की तैयारियों के बीच MLA ने CM को लिखा पत्र

employees news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में राजस्व निरीक्षकों (revenue inspectors) के पदोन्नति (promotion) पर जल्द बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल निरीक्षक द्वारा भी पदोन्नति की मांग तेज कर दी गई है। मध्यप्रदेश में पदोन्नति (MP Employees Promotion) देने के लिए सरकार द्वारा बीच का रास्ता निकाला गया है। इसके तहत पुलिस विभाग (Police department) में अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। वहीं जल्द वन विभाग (Forest department) में अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नत किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

इसी बीच राजस्व निरीक्षकों द्वारा भी इसके लिए मोर्चा खोल दिया गया है। इसको लेकर राजस्व निरीक्षक द्वारा मंत्री और विधायकों को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया था। वही संबंध में राजस्व निरीक्षक ने विधायक ने लड़का को भी ज्ञापन सौंपा था। जिसमें कर्मचारियों द्वारा प्रदेश में खाली पदों पर पदोन्नति की मांग की गई थी। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi