MP News : राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय योजना के सफल क्रियान्वयन पर 12 करोड़ 71 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत, मिलेगा लाभ

MP Development Work : राज्य शासन द्वारा पूरी तैयारी की गई। इसके तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सोलर रूफटॉप योजना के क्रियान्वयन के लिए राशि जारी कर दी गई है। इसका लाभ मध्यप्रदेश की आम जनता को होगा।

दरअसल प्रदेश के विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सोलर रूफटॉप योजना में वर्ष 2019-20 में कुल आरटीएस क्षमता 32.956 मेगावाट में से 19.186 मेगावाट आरटीएस क्षमता वृद्धि की गई। इसके लिए कुल क्षमता 52.3 मेगावाट करने पर भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार को 4 करोड़ 84 लाख 14 हजार 141 रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi