IMD Alert : गुजरात महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में अगस्त के पहले सप्ताह में बदलेगा मौसम, जानें अपने राज्य का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। केरल गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित गोवा में आईएमडी ने अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। हालांकि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम सुधर रहे हैं। उत्तर भारत में मानसून अगस्त में मजबूत स्थिति में देखने को मिल सकता है। बता दे कि उत्तर भारत में मानसून (Monsoon 2022) अभी तक सक्रिय नहीं रहा है। जिसकी वजह से धान की बुवाई पर इसका भारी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) में उत्तर भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने पर भी उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है। पर्वतीय राज्य में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 31 जुलाई तक जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा राजस्थान यूपी बिहार में भी 31 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi