पति का था दूसरी महिला से अफेयर, जहर खाकर पत्नि ने दी जान, परिजनों ने लगाए ये आरोप

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला ने अपने पति की करतूत से परेशान होकर आतमहत्या कर ली। पत्नि को पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों के बार में पता चल गया था जिसके बाद से ही दोनों के बीच रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। मामला देखते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़़ें- Ratlam News: डूबते बेटे को बचाने नदी में उतरे पिता, खुद की जान गवा कर दी बेटे को ज़िन्दगी


About Author
Lalita Ahirwar

Lalita Ahirwar