MP Assembly : कांग्रेस लेकर आई शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

MP Assembly : सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मध्यप्रदेश विधानसभा में पहला अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। स्पीकर गिरीश गौतम ने इसे मंजूरी दे दी है। 2011 के बाद शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ ये पहला अविश्वास प्रस्ताव है। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने 300 पॉइंट्स जुटाए हैं। चर्चा के लिए 51 बिंदुओं का चयन किया गया है।

इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस

गोविंद सिंह का कहना है कि इनमें तमाम मुद्दे शामिल हैं। कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना, केंद्र की स्कीमों में गोलमाल, भर्तियों में हेराफेरी के साथ दूसरे मसले में इसमें शामिल हैं। ड्राफ्ट के मुताबिक सरकार को शराब की अवैध बिक्री पर भी विपक्ष के सवालों से गुजरना होगा। महाकाल लोक को लेकर भी कांग्रेस हमलावर है। पार्टी का कहना है कि इसमें बड़े पैमाने पर घपला किया जा रहा है। सरकार को इस मसले पर जवाब देना ही होगा। ड्राफ्ट में शामिल अन्य मुद्दों में विपक्ष के नेताओं से सौतेला व्यवहार, आदिवासियों पर अत्याचार के साथ काऊ शेल्टर्स की दयनीय हालत भी शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि शिवराज सरकार के मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सरकार केवल आत्ममुग्धता की शिकार है।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।