आदिवासियों के बीच दिग्विजय ने किया बिरसा मुंडा का यशोगान, पेसा एक्ट में लगाए हेरफेर के आरोप

दिग्विजय

मंडला, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरकार पर पेसा एक्ट (PESA Act) में संशोधन करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करके सरकार (MP Government) उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। जन जागरण अभियान के तहत दिग्विजय सोमवार को मंडला जिले के एक गांव में थे।

आज पीएम मोदी आएंगे भोपाल, जनजाति गौरव दिवस पर देंगे कई बड़ी सौगात

महंगाई के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मढोताल में बिताई। इस अवसर पर सोमवार की सुबह दिग्विजय सिंह ने आदिवासियों के साथ बैठकर चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने बिरसा मुंडा के जीवन वृतांत के बारे में आदिवासियों को बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से बिरसा मुंडा ने बेहद छोटी उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन किया और मात्र 25 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ गए। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें लोग भगवान कहते हैं।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)