MP Board Exam : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने mpbse.nic.in पर 10वीं, 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 2022 (Admit Card) जारी कर दिया है। छात्र अपने-अपने स्कूलों से MP Board 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी जबकि 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के एडमिट कार्ड 2022 को ठीक से जांच लें। किसी भी विसंगति के मामले में, समस्या को हल करने के लिए अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें। छात्र एमपीबीएसई एडमिट कार्ड 2022 में 31 जनवरी, 2022 तक बदलाव के लिए अनुरोध कर सकते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi