MP के इस बीजेपी विधायक को मिलेगा “विंध्य गौरव अवार्ड”, मुम्बई में होंगे सम्मानित

Pooja Khodani
Published on -
bjp mla

MP BJP MLA Narayan Tripathi : मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा (Maihar Assembly seat) से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार कारण उनका कोई बयान या मांग या लेटर नही बल्कि विंध्य गौरव अवार्ड है, जो 29 दिसंबर को स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई द्वारा उन्हें दिया जाएगा।

दरअसल, स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंट ग्रुप, मुम्बई द्वारा आगामी 29 दिसंबर को मुम्बई में विन्ध्य गौरव अवार्ड का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रुप द्वारा विंध्य की शान मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी को विंध्य गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। ग्रुप द्वारा 29 दिसंबर को मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचने हेतु आमंत्रण पत्र भेजकर सम्मान प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)