IMD Alert : तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में करेगा प्रवेश, गोवा सहित 15 राज्यों में भारी बारिश, बिहार सहित इन राज्यों में हीटवेव, जानें दिल्ली-यूपी पर पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश सहित बंगाल में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। वहीं राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में भी मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि गुजरात में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। चक्रवात का असर गुजरात में देखा जा सकता है। राजधानी दिल्ली में आगामी 4 दिनों तक तापमान में इजाफा होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त देखी जाएगी। आसमान साफ रहेगा। तपिश बढ़ेगी। इसके साथ ही गर्म तेज हवाओं का प्रश्न से शुरू होगा। हालांकि इस सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव नजर आएंगे।

गर्म तेज हवा चलने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में गर्म तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ ही बिहार के 20 जिले में हीटवेव और लू की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 3 दिन के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। झारखंड के कई क्षेत्रों में तेज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि 4 क्षेत्रों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि पश्चिम बंगाल में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इस सप्ताह के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। प्री मानसून एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi