राजनीति में आते ही कंगना रनौत ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक, एक्ट्रेस की नई कार की कीमत 2 करोड़ 92 लाख

Kangana Buys Mercedes Maybach: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में उनकी नई कार के साथ मुंबई में देखा गया था। राजनीति में आने के बाद कंगना ने मर्सेडीज मेबैक नाम की नई कार खरीदी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मैदान में उतारा है।

Saumya Srivastava
Published on -

Kangana Buys Mercedes Maybach: राजनीति में आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हैं। इसी बीच कंगना को मुंबई में उनकी नई मर्सिडीज मेबैक के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर कंगना का ये वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें वो एक सैलून से बाहर आकर कार में बैठती दिखी। इस कार की कीमत 2 करोड़ 92 लाख रुपए है।

कंगना रनौत की नई कार मर्सिडीज मेबैक

कंगना को कारों का कलेक्शन पसंद है उनके पास पहले से ही कई कार हैं। उनके पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक एस680 है। साल 2022 में कंगनी ने मर्सिडीज मेबैक S680 को 3.6 करोड़ में खरीदा था। वहीं अब उनकी कारों की कलेक्शन में एक और नाम जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी मेबैक मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। इसकी लग्जरी कार की कीमत 2 करोड़ 92 लाख रुपये है।

Continue Reading

About Author
Saumya Srivastava

Saumya Srivastava