खंडवा लोकसभा उपचुनाव : सबसे ज्यादा बेसब्री से इसी सीट के परिणाम का इंतजार

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट।  लोकसभा उपचुनाव के परिणाम मंगलवार यानि आज आएंगे। उपचुनाव के नतीजों को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही आम आदमी में भी उत्सुकता बनी हुई है। खंडवा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह सीट सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा बनी हुई है। भाजपा ने खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा, तो कांग्रेस ने राजनारायण सिंह पुरनी पर भरोसा जताया। दोनों ही दलों ने खंडवा में पूरी ताकत लगा दी। भाजपा की तरफ से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत उनके कई मंत्रियों ने मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की तरफ से खुद कमलनाथ, अरुण यादव सहित तमाम दिग्गजों ने पुरजोर कोशिश की है।

MP उपचुनाव : बस थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना


About Author
Avatar

Harpreet Kaur