Seoni News: सिवनी में एक बाइक सवार युवक ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर रुप से हुए घायल

MP News, accident

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक सवार युवक ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जबकि वो खुद बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा- तफरा मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

छपारा नगर का मामला

दरअसल, मामला सिवनी जिले के छपारा नगर के बड़े पुल के पास का है। जहां एक बाइक सवार युवक अनिंयत्रित हो गया और तीन बाइकों को टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। वहीं, युवक जख्मी अवस्था में अपनी बाइक छोड़कर मौकास्थल से फरार हो गया है। बता दें घायलों में महिला भी शामिल है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।