RRB Group D Phase 1 Admit Card 2022 : जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। आरआरबी (RRB) ने ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 1 की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक चलेगी।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 17 और 18 अगस्त 2022 को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी जोनल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी सीईएन आरआरसी- 01/2019 के तहत देश भर में चरण 1 में 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक ग्रुप डी स्तर के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”