स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मृत्यु देखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। हालांकि, कई बार यह अशुभ भी होता है। आईए जानते हैं कैसी स्थिति में मौत का सपना शुभ या अशुभ होता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सपनों का अर्थ बताएंगे…
पत्नी का शव
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में शव यात्रा देखते हैं, तो यह काफी शुभ माना जाता है। यह आपकी लंबी उम्र का संकेत होता है, लेकिन यदि कोई पुरुष अपनी पत्नी का सब देखता है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ यह होता है कि आपकी पत्नी किसी गंभीर समस्या से घिर सकती है या फिर उसके जीवन में कठिनाइयां वाला समय शुरू होने वाला है। रोग से परेशानी बढ़ सकती है, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ सकती है।
मृत व्यक्ति के साथ बात करना
सपने में कोई कुछ भी देख सकता है। इस पर किसी का कोई जोर नहीं होता। वैसे में अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति के साथ खुद को बातचीत करते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि बहुत जल्द आपकी कई सारी इच्छाएं पूर्ण होने वाली है। इस प्रकार का सपना जीवन के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत होता है। इससे घर में खुशहाली आती है।
शवयात्रा का देखना
स्वप्न शास्त्र में शव यात्रा देखना काफी शुभ संकेत माना जाता है, लेकिन यह तब शुभ होता है जब आप खुद का शव देखते हैं। यदि आप किसी और की शव यात्रा को देख रहे होते हैं यानी आपके जीवन में कुछ बड़ा अनहोनी घटित होने वाली है। इसके अलावा, दांपत्य जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)