Satna Crime News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए 60 लाख रुपए से अधिक कीमत के वाहन फाइनेंस कराकर फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने के मामले में एक और जालसाज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने जालसाज पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
यह है पूरा मामला
बता दें कि चित्रकूट थाना पुलिस ने 60 लाख की धोखाधड़ी और गबन के मामले में आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पुरे मामले के मास्टरमाइंड कंचन सिंह समेत 3 आरोपियों को अलग-अलग जगह दबिश देकर पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके कब्जे से फर्जी तरीके से फाइनेंस कराए गए 7 वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं। आरोपी धर्मेंद्र सिंह एवं संजय अवस्थी फरार थे। जिनमें से धर्मेंद्र सिंह को पकड़ लिया है। उसके ऊपर सतना एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।