राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, कर्मचारियों के लिए नियम तय, पालन करना होगा अनिवार्य

government employees

गुवाहाटी, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार ने कर्मचारियों (Employees) के लिए नियम तय कर दिए हैं। इसके तहत अब सभी कार्य दिवस में कर्मचारियों को औपचारिक पोशाक (Dress Code) का ही पालन करना होगा। निर्धारित पोशाक में ही कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के टीशर्ट, जींस और लैंगिग जैसे आकस्मिक कपड़ों को विधानसभा से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

असम विधानसभा सचिवालय के सभी कार्य दिवस में कर्मचारी को सलवार सूट साड़ी, मेखेला चाडोर और औपचारिक शर्ट और पतलून जैसे कपड़े निर्धारित किए गए हैं। ड्यूटी के समय किसी भी कर्मचारियों को आकस्मिक पोशाक जैसे लैंगिग, जींस, टीशर्ट आदि की अनुमति नहीं दी जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi